सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को 30 कुश्ती खिलाड़ियों को खेल किट का दी गई। एक खेल एक जनपद (खेलो इंडिया) के तहत कुश्ती प्रशिक्षण शिविर में 15 बालक और 15 बालिका खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय खेल कार्यालय और खेल विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने खिलाड़ियों को ट्रैक सूट, टी-शर्ट, नेकर, काॅस्ट्यूम, रनिंग शूज, मैट शूज सहित आवश्यक खेल सामग्री वितरित की। विमला सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा है कि ग्रामीण और शहरी प्रतिभाओं को बेहतर संसाधन देकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया जाए। इस दाैरान स्टेडियम के अधिकारी और कर्मचारी, खेल प्रशिक्षक कन्हाई चंद तालपत्रा, चंद्रभान यादव, अमल चतुर्वेदी, संतोष कुमार मौजूद रहे।