फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अध्यात्म रामायण प्रवचन की हुई शुरुआत, होगी वेदांत की पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यात्म रामायण पर दैनिक प्रवचन शृंखला का शुभारंभ शुक्रवार को कैलाश मठ में हुआ। महामंडलेश्वर स्वामी आशुतोषानंद गिरी की अध्यक्षता में विधिवत पूजन-अर्चन हुआ। वेदांत फाउंडेशन कोर्स शुरू हुआ। मुख्य वक्ता वेदांताचार्य नित्यात्मानंद सरस्वती प्रतिदिन प्रवचनों से श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करेंगे। स्वामी आशुतोषानंद गिरी ने बताया कि अपराह्न 3:30 से शाम 4:30 बजे तक प्रवचन होगा। इसमें श्रद्धालु ऑनलाइन भी जुड़ सकते हैं। वेदांत फाउंडेशन कोर्स में तत्त्वबोध, विवेक चूड़ामणि, श्रीमद्भगवद्गीता व उपनिषद जैसे महान वेदांत ग्रंथों का अध्ययन कराया जाएगा। इसके जरिये जिज्ञासुजनों को आत्मबोध और मोक्ष के विज्ञान को समझने आदि के बारे में शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें