फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, चालक की मौत, परिजनों में कोहराम

Sun, 22 Oct 2023 03:31 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास पर शुद्धिपुर के पास तेज रफ्तार बोलेरे ने ऑटो में टक्कर मार दी। रविवार सुबह हुए इस हादसे में ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसके चालक की मौत हो गई। बोलेरो चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त ऑटो की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास पर शुद्धिपुर के पास तेज रफ्तार बोलेरे ने ऑटो में टक्कर मार दी। रविवार सुबह हुए इस हादसे में ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसके चालक की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद चालक बोलेरो छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया है। इधर, ऑटो चालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


छतरीपुर निवासी राजनाथ पटेल (55) ऑटो चलाता था। वह रात में भाड़ा लेकर जौनपुर गया था। रविवार सुबह घर लौट रहा था। शिवपुर बाईपास पर शुद्धिपुर में यू टर्न करते समय पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में राजनाथ पटेल बुरी तरह से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को दीनदयाल अस्पताल भिजवाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजनाथ के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। सबसे छोटे बेटे की शादी करनी बाकी थी । राजनाथ की पत्नी राधिका पटेल का रो-रो कर बुरा हाल है। बेटे पंकज पटेल ने शिवपुर थाने में अज्ञात खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें