फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अधिमास में विश्व शांति के लिए हुआ विशेष पूजन

विज्ञापन
हौज कटरा स्थित उत्तर प्रदेश भाई चारा कमेटी की ओर से श्री भगवान पुरुषोत्तम जी का दर्शन पूजन करने
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश भाईचारा कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रमोद वर्मा के संयोजन में अधिमास के अवसर पर हौज कटोरा स्थित पुरुषोत्तम भगवान मंदिर में विशेष पूजन किया गया। इस दौरान भगवान पुरुषोत्तम से पूरे विश्व, काशी एवं भारत देश की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना की गई। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने बताया कि भारत के पर्व एवं त्योहार आस्था और संस्कृति के प्रतीक हैं। भाईचारा कमेटी सदैव गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के लिए प्रयासरत रहती है। अधिक मास प्रारंभ होने पर आयोजित इस पूजन में 33 मालपुआ, पान, दीपक, केला एवं तुलसी की माला सहित विभिन्न पूजन सामग्री भगवान को अर्पित की गई। कार्यक्रम में प्रमोद वर्मा, महेश चंद्र महेश्वरी, अमिताभ दीक्षित, आकाश त्रिपाठी, अरुण सोनी, अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें