हर बुधवार को बैठेंगे विशेषज्ञ, मिलेगी राहत, अब तक बीएचयू करना पड़ता था रेफर
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर वाराणसी। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में अब सप्ताह में एक दिन बुधवार को विशेष ओपीडी लगेगी। हृदय रोग विशेषज्ञ के साथ ही गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी के विशेषज्ञ परामर्श देंगे। अभी तक हृदय रोग और गैस्ट्रो के मरीजों को बीएचयू रेफर करना पड़ता था। बुधवार को सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी, एसआईसी डॉ. एसपी सिंह ने इसका शुभारंभ किया।
मंडलीय अस्पताल में वाराणसी के साथ-साथ आसपास के जिलों के लोग भी इलाज कराने आते हैं। हृदय और पेट संबंधी परेशानी वाले मरीज फिजिशियन या एमडी को दिखाते थे। जरूरत पड़ने पर हृदय रोग विशेषज्ञ, गैस्ट्रोलॉजिस्ट नहीं मिल पाते ऐ। ऐसे में डॉक्टर उन्हें बीएचयू रेफर करते थे। सीएमओ ने बताया कि निजी अस्पतालों के चिकित्सकों के सेवा से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। एसआईसी डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि हर बुधवार को हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. बीके सिंह, गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. इंद्रेश सिंह ओपीडी में सेवा देंगे। फिजिशियन या एमडी जिन मरीजों को रेफर करेंगे, उनका इलाज किया जाएगा।