फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा की कामना से दशाश्वमेध घाट पर विशेष गंगा आरती

विज्ञापन
दशाश्वमेध घाट पर नेपाल में आई त्रासदी में मृत लोगों के आत्मा की शांति की कामना से हुई गंगा आरती
विज्ञापन
प्राचीन दशाश्वमेध घाट पर बृहस्पतिवार शाम गंगोत्री सेवा समिति की ओर विशेष गंगा आरती हुई। इसमें नेपाल और तिब्बत में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की सुरक्षा, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और बाढ़ में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए गंगा-पूजन और आरती की गई। इस दौरान मां गंगा और बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना कर बाढ़ प्रभावित परिवारों को इस कठिन समय से उबरने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई। मृतकों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखने के बाद गंगा तट पर दीपदान और गंगा पूजन किया गया। पांच ब्राह्मण आचार्यों ने गंगा तट पर दीपदान कर मां गंगा की विशेष आरती की और सभी बाढ़ प्रभावित परिवारों की सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर गंगोत्री सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष किशोरी रमन दूबे ‘बाबू महाराज’, सचिव दिनेश शंकर दूबे, संदीप कुमार दूबे, मयंक दूबे, मोहक दूबे, संकठा प्रसाद, दिनेश शहनी सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

दशाश्वमेध घाट पर नेपाल में आई त्रासदी में मृत लोगों के आत्मा की शांति की कामना से हुई गंगा आरती

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें