फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri: नवरात्र में विंध्य धाम का सफर होगा आसान, वाराणसी परिक्षेत्र से चलेंगी स्पेशल 35 बसें

Fri, 01 Apr 2022 11:03 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

चैत्र नवरात्र दो अप्रैल यानी कल से शुरू हो रहा है। वाराणसी  परिक्षेत्र के सभी डिपो से 35 स्पेशल बसों का विंध्य धाम के लिए संचालन आज से शुरू होगा। 
विज्ञापन
यूपी रोडवेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैत्र नवरात्र के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम की ओर से वाराणसी से विंध्य धाम के लिए 35 स्पेशल बसों का संचालन तय किया गया है। जिनका संचालन आज से किया जाएगा। गुरुवार को परिवहन निगम के क्षेत्रीय कार्यालय से परिक्षेत्र के आठों डिपो को स्पेशल बसें संचालित करने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


साथ ही यात्रियों की जरूरत को देखते हुए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए गए हैं। परिक्षेत्र में वर्तमान में 503 बसों में से 411 का संचालन हो रहा है। इसमें लगभग 40 अनुबंधित बसें हैं।

परिवहन निगम वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक कमलाकांत तिवारी ने कहा कि परिक्षेत्र के सभी डिपो से 35 स्पेशल बसों का विंध्य धाम के लिए संचालन करना तय हुआ है। इसके अलावा जरूरत के अनुसार बसें बढ़ाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें