एग्रीकल्चर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट सोमवार को बीएचयू में हुआ। एपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण का फाइनल अलफांसो एकादश बनाम स्पार्टंस एकादश के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पार्टंस ने दो विकेट पर 75 रन बनाए।वहीं, अल्फांसो एकादश 71 रन पर आल आउट हो गई। ऑरेंज कैप इंद्रजीत सिंह ने जीता और पर्पल कैप अनंत को भेंट किया गया। बीएचयू के कुलपति डॉ. सुधीर कुमार जैन ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। प्रो़. पीके सिंह ने कहा कि वे आयोजन कराने के लिए समिति को प्रतिवर्ष पचास हजार रुपये की मदद करेंगे। इस मौके पर छात्र अधिष्ठाता प्रो़ एके नेमा, डॉ. अमिताव रक्षित, प्रो़ पीके सिंह, प्रो़ वीके त्रिपाठी, डॉ. पी विजेया, डॉ. सुधीर राजपूत आदि मौजूद रहे।