वाराणसी। कोरोना के बढ़ते केसों के बीच स्वास्थ्य इंतजाम को लेकर सपा ने सवाल उठाए हैं। महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि सरकार की बदइंतजामी का दंश जनता झेल रही है। सरकार कोरोना के आंकड़े छिपा रही है। न अस्पताल में बेड हैं न समय पर एंबुलेंस मिल रही है। ना ही पीड़ितों को ऑक्सीजन मिल पा रहा है। श्मशान घाटों पर भी शव जलाने वालों की कतार लगी है। बीएचयू में भौतिक विभाग के शोध छात्र की मौत स्थानीय अव्यवस्थाओं का सबसे बड़ा उदाहरण है। जीवन रक्षक दवाओं की कालाबाजारी हो रही है। बावजूद शासन और प्रशासन सो रहे हैं। जल्द ही मांगों को उठाया जाएगा। इस विषम परिस्थितियों में समाजवादी पार्टी का एक एक कार्यकर्ता लोगों की मदद के लिए खड़ा है। ब्यूूरो