वाराणसी। दालमंडी में ध्वस्तीकरण के मामले में आरोपी बनाए गए सपा नेता इमरान अहमद बबलू से सोमवार को जिला कारागार में चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। सपा सांसद ने कहा कि जुल्म अत्याचार जहां भी होगा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करूंगा। पहले पुलिस ने चौक थाने में बुलाकर बातचीत कर छोड़ने का भरोसा दिया। फिर रात में जेल भेज दिया। इसके बाद पूरे परिवार पर कई गंभीर धाराएं बढ़ा दीं। कानूनी कार्रवाई के तहत जल्द इमरान को रिहा कराया जाएगा। स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि दालमंडी प्रकरण में इमरान के साथ लड़ाई जारी रहेगी। जिला कारागार में मिलने वालों में पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, किशन दीक्षित, प्रदीप जायसवाल, विष्णु शर्मा मौजूद रहे। ब्यूरो