फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में 19 मई को मतदान में हुई थी ये चूक, शालिनी यादव ने जताई आपत्ति

Fri, 24 May 2019 03:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
शालिनी यादव (फाइल फोटो)
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों में वाराणसी सीट से गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव 1,95,159 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। पीएम मोदी ने उन्हें 4,79,505 वोटों से हराया। इस दौरान 19 मई हुए मतदान को लेकर सपा-बसपा प्रत्याशी शालिनी की प्रतिक्रिया कुछ अलग है।
विज्ञापन


शालिनी यादव ने तीन बार मतदान प्रतिशत बदले जाने पर जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि 19 मई को मतदान वाले दिन निर्वाचन कार्यालय ने 58.05 प्रतिशत मतदान होने की जानकारी दी। 20 मई को एक-एक वोट का मिलान करने के बाद बताया गया कि 56.97 प्रतिशत मतदान हुआ है। 22 मई की रात जानकारी मिली कि मतदान प्रतिशत 57.09 प्रतिशत हो गया है।

उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसे लिपिकीय चूक बताया। शालिनी ने कहा कि आंकड़ों का मिलान करने के लिए इतने कर्मचारी लगाए गए थे तो फिर चूक कैसे हुई। इस चूक के चलते रोहनिया में 49 हजार 794 मतदाता बढ़ गए। मतदान करने वालों की संख्या भी 31 हजार 415 बढ़ गई।
विज्ञापन


सेवापुरी में 15 मतदाता बढ़े और मतदान करने वालों की संख्या में भी 655 का इजाफा हो गया। दोनों विधानसभाओं में  मिलाकर 49 हजार 809 मतदाता बढ़े और मतदान करने वालों की संख्या 32,070 बढ़ गई। उन्होंने इसकी जानकारी पार्टी के साथ ही चुनाव आयोग को दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें