फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अस्वच्छ माहौल में बन रही थी सोनपापड़ी, 1.04 लाख की 1302 किलो जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार को मिलावट के खिलाफ कार्रवाई की। विभाग ने सात खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान 1302 किलो सोनपापड़ी जब्त की गई। यह कार्रवाई आगामी दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के मद्देनजर की गई। इसका उद्देश्य आम जनता को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय कौशलेंद्र शर्मा के निर्देश पर अभियान चलाया गया। प्रवर्तन दल ने कटकपुर, भोजूबीर, देईपुर और बड़ौरा बाजार में प्रतिष्ठानों की जांच की। बेसन लड्डू, खोया पेड़ा, मैदा, सोनपापड़ी और परिष्कृत पाम तेल सहित सात खाद्य नमूनों को गुणवत्ता जांच के लिए एकत्र किया। जांच परिणाम आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। देईपुर बड़ौरा बाजार के मनीष एंटरप्राइजेज की निर्माण इकाई का निरीक्षण किया गया। यहां बेहद अस्वच्छ परिस्थितियों में सोनपापड़ी का निर्माण और भंडारण हो रहा था। निम्न गुणवत्ता के संदेह पर सोनपापड़ी के नमूने लिए गए। 1302 किलोग्राम सोनपापड़ी जब्त कर सील की गई। अनुमानित मूल्य 104160 रुपये है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें