फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सीबीएसई नेशनल अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में सोनी का चयन

विज्ञापन
सीबीएसई नेशनल अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में सोनी चौहान का चयन ! संवाद
विज्ञापन
सेंट लॉरेंस इंटरनेशनल शिक्षण संस्थान की कक्षा नौवीं बी की छात्रा सोनी चौहान ने क्रिकेट के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल की। प्रयागराज में 18 से 23 सितंबर तक हुई सीबीएसई क्लस्टर-5 अंडर-19 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में सोनी ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रदर्शन के आधार पर जारी अंतिम सूची में उनका चयन सीबीएसई नेशनल अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के लिए किया गया है। राष्ट्रीय टीम में चयन होने के बाद सोनी अब सीबीएसई नेशनल अंडर-19 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के निदेशक पशुपतिनाथ यादव और प्रधानाचार्य रेखा ऋषिकेश पांडे ने सोनी को बधाई दी। क्रीड़ा विभागाध्यक्ष गौरव विश्वकर्मा और क्रिकेट प्रशिक्षक मनोज यादव ने छात्रा के समर्पण, मेहनत और खेल भावना की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें