फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सोनाली के ओवरहेड शॉट ने जुपिटर क्लब को फाइनल में दिलाई जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय खिलाड़ी सोनाली पाल के कई ओवर हेड शॉट की बदौलत जुपिटर क्लब ने मंगलवार को द्वितीय रानी लक्ष्मीबाई बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में वाराणसी क्लब को 25-18 गोल से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में जुपिटर क्लब के विंगरों से शुरू से तेज आक्रमण की नीति अपनाई। वहीं, सोनाली पाल के शानदार ओवरहेड शॉट से जुपिटर क्लब ने हाफ टाइम तक 15-8 गोल की बढ़त बना ली थी। दूसरे हाफ में भी शुरू से दोनों टीमों ने तेज खेल का प्रदर्शन किया। इस हाफ में वाराणसी क्लब की अंशिका, नंदनी विश्वकर्मा और तनु विश्वकर्मा ने लेफ्ट विंग से आक्रमण की नीति अपनाई। वहीं, जुपिटर क्लब की गोलकीपर आकांक्षा पाल और पायल यादव ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। मैच समाप्त होने से आठ मिनट पहले जुपिटर क्लब की सोनाली पाल ने स्पिन शॉट और ओवर हेड शॉट लगातार कुछ मिनटों के अंतर पर पांच गोल कर अपनी टीम को 25-18 गोल से पराजित कर दिया। बुधवार को सुबह सात बजे से जुपिटर क्लब और यूथ क्लब के बीच फाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें