मुर्दहा निवासी मनीष कुमार अपनी बाइक से वाराणसी की तरफ से अपने घर जा रहा था। इस दौरान ज्योंही मुर्दहा बाजार पहुंचा आयर बाजार की तरफ से आ रहे मिट्टी लदे ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार मनीष कुमार और उसका साथी रोशन निवासी मुर्दहा सड़क पर गिर पड़े।
चोलापुर थाना क्षेत्र के मुर्दहा बाजार में वाराणसी-सिंधोरा मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर रात्रि को मिट्टी लदे ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई वही एक अत्यंत गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार मुर्दहा निवासी मनीष कुमार (27वर्ष) अपनी बाइक से वाराणसी की तरफ से अपने घर मुर्दहा जा रहा था। इस दौरान ज्योही मुर्दहा बाजार पहुंचा आयर बाजार की तरफ से आ रहे मिट्टी लदे ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार मनीष कुमार और उसका साथी रोशन (21 वर्ष) निवासी मुर्दहा सड़क पर गिर पड़े। जिससे सिर में चोट लगने के कारण मनीष कुमार की मौके पर मौत हो गई और उसका साथी रोशन गंभीर अवस्था में निजी हॉस्पिटल में भर्ती है। ट्रैक्टर पुलिस के कब्जे में है और चालक फरार हो गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुट गई।