फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू शोध: अब जल्द चार्ज होगी सोडियम आयन बैटरी, ई-साइकिल में सफल परीक्षण, जानिए कैसे करेगी काम?

Thu, 28 Sep 2023 03:00 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू विज्ञान संस्थान के भौतिकी विभाग के प्रो. राजेंद्र सिंह व उनके शोध छात्रों ने कैथोड तैयार किया है। प्रो. राजेंद्र के अनुसार लिथियम-आयन बैटरी को ऊर्जा संचयन के लिए एक चुनौतीपूर्ण विकल्प माना जाता है लेकिन सोडियम आयन बैटरी के तौर पर हमने एक आसान विकल्प दिया है।
विज्ञापन
अब जल्द चार्ज होगी सोडियम आयन बैटरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू वैज्ञानिकों ने एक ऐसी कैथोड सामग्री तैयार की है, जिसके इस्तेमाल से सोडियम आयन बैटरी को जल्द चार्ज किया जा सकेगा। इसके प्रयोग से बैटरी लंबे समय तक चलेगी। उसकी क्षमता भी अधिक रहेगी। इस सामग्री से बने एक प्रोटोटाइप बैटरी पैक का पहले ही एक ई-साइकिल में सफल परीक्षण किया जा चुका है।

विज्ञापन


बीएचयू विज्ञान संस्थान के भौतिकी विभाग के प्रो. राजेंद्र सिंह व उनके शोध छात्रों ने कैथोड तैयार किया है। प्रो. राजेंद्र के अनुसार लिथियम-आयन बैटरी को ऊर्जा संचयन के लिए एक चुनौतीपूर्ण विकल्प माना जाता है लेकिन सोडियम आयन बैटरी के तौर पर हमने एक आसान विकल्प दिया है। लिथियम की तुलना में सोडियम की उपलब्धता ज्यादा है और ये सस्ता भी होता है। प्रो. राजेंद्र के मुताबिक उन्होंने सोडियम निकल मैंगनीज आयरन ऑक्साइड कैथोड सामग्री विकसित करने के साथ नई सोडियम सुपरआयनिक कंडक्टिंग सॉलिड-स्टेट इलेक्ट्रोलाइट्स की भी डिजाइन तैयार की है। इससे बैटरी की सुरक्षा, स्थिरता और ऊर्जा घनत्व में सुधार होता है। ये शोध कार्य पॉवर सोर्सेस पत्रिका, एसीएस एप्लाइड मैटेरियल्स एंड इंटरफेस समेत कई पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुका है। प्रो. राजेंद्र सिंह के साथ इस शोध कार्य में राघवेंद्र मिश्र, रूपेश कुमार तिवारी, अनुपम पटेल, अनुराग तिवारी, विकास, शितांशु और समृद्धि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें