वाराणसी। सोनिया क्षेत्र में अर्थिक तंगी से आजिज आकर एक दिव्यांग ने शनिवार को फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस को दिव्यांग का शव नायलॉन की रस्सी के सहारे गर्डर से लटकता मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सिगरा थाना अंतर्गत सोनिया क्षेत्र निवासी राजकुमार चौरसिया के मकान में दिव्यांग राजपूत संजू सिंधी (38) किराये पर रहता था। दोपहर में पड़ोसी किरायेदार की नजर संजू के कमरे पर पड़ी तो उसे फंदे पर लटके देख वह सन्न रह गया। पड़ोसी ने बताया कि पेशे से पेंटर संजू कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। स्वास्थ्य की समस्या के कारण भी वह लाचार था।