अग्रहरि महिला समाज संस्था की ओर से भैरवनाथ स्थित होटल में तीजोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने शुभारंभ किया। गणेश वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुआ। पारंपरिक परिधान में उपस्थित महिलाओं ने फिल्मी गीतों पर जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम में गायन, नृत्य, सुंदर वेशभूषा के आधार पर तीज क्वीन का खिताब दिया गया। स्निग्धा अग्रहरि तीज क्वीन बनीं। प्रीति अग्रहरि फर्स्ट रनर अप रहीं। वंदना अग्रहरि और रेखा अग्रहरि को आकर्षक व्यक्तित्व के लिए पुरस्कृत किया गया। संस्था की ओर से अध्यक्ष हेमा अग्रहरि, कोषाध्यक्ष मोनी अग्रहरि, महामंत्री इंदु अग्रहरि समेत संरक्षक सुनीता अग्रहरि, श्वेता अग्रहरि, मीरा अग्रहरि, बबीता अग्रहरि, सारिका अग्रहरि आदि मौजूद रहीं।