सेवापुरी रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को सुबह 10:20 बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेस की पहिया से धुआं निकलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन करीब दस मिनट बाद रवाना हो सकी।
ग्वालियर से वाराणसी जा रही डाउन बुंदेलखंड एक्सप्रेस सुबह 10:20 बजे सेवापुरी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर के पास पहुंची थी। इसी दौरान किसी यात्री ने चेन पुलिंग कर दी। इसे इससे एयर ब्रेक जाम हो गया और ट्रेन की एक बोगी के पहिये से तेज चिंगारी निकलने लगी। ट्रेन के गार्ड शिव शंकर ने घटना की जानकारी लोको पायलट को दी। इसके बाद लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी। ट्रेन में सफर कर रहे यात्री बोगी से कूदकर भागने लगे। हालांकि कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हो गई। करीब 10 मिनट बाद ट्रेन रवाना हुई। इस बारे में सेवापुरी के स्टेशन मास्टर विशाल सिंह ने बताया कि गार्ड एवं लोको पायलट की सतर्कता से बड़ी घटना बच गई।