फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electricity Smart Meter: अब जितने का करोगे रिचार्ज, उतनी ही बिजली कर पाओगे इस्तेमाल, UPPCL करने जा रहा ये काम

Wed, 23 Aug 2023 09:11 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मुख्य अभियंता (रिवेंम्प्ड योजना के प्रभारी) चंद्रजीत कुमार के मुताबिक मीटर लगाने का काम 27 महीने में पूरा होगा। उन्होंने बताया कि जर्मन तकनीक पर आधारित 50.17 लाख प्रीपेड मीटर मंगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
लाइट बल्ब - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड पूर्वांचल के 20 जिलों में 15 नवंबर से नए स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाएगा। मुख्य अभियंता (रिवेंम्प्ड योजना के प्रभारी) चंद्रजीत कुमार के मुताबिक मीटर लगाने का काम 27 महीने में पूरा होगा। उन्होंने बताया कि जर्मन तकनीक पर आधारित 50.17 लाख प्रीपेड मीटर मंगाए जा रहे हैं। इस पर 5,131 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पूर्वांचल डिस्काॅम की तरफ से प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे उपभोक्ताओं को भुगतान में आसानी होगी।

मोबाइल एप के जरिये कर सकेंगे कंट्रोल

नए प्रीपेड मीटर को उपभोक्ता बिजली निगम के एप के जरिये कंट्रोल कर सकते हैं। निगम के अधिकारियों के मुताबिक उपभोक्ता जब घर में रहेंगे, तब इसे ऑन रख सकेंगे। घर से बाहर जाने पर इसे बंद करना होगा। इसकी मदद से उपकरणों की निगरानी की जा सकेगी। फॉल्ट होने पर दूसरे स्थान से ही मीटर से बिजली आपूर्ति को ऑन या फिर ऑफ किया जा सकेगा। बिजली खपत की निगरानी भी की जा सकेगी।

45 फीसदी उपभोक्ता ही देते हैं बिल

 

बिजली निगम के मुताबिक अभी 45 फीसदी उपभोक्ता ही बिल का भुगतान करते हैं। स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं की बकायेदारी नहीं होगी। जितने रुपये का प्रीपेड मीटर रिचार्ज होगा, उतनी ही बिजली इस्तेमाल की जा सकेगी।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें