चिरईगांव। बीडीओ दुर्गा प्रसाद प्रजापति ने बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत सचिवों के साथ बैठक की। उन्होंने ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की रिपोर्ट ली। बताया गया कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आठ आवास अधूरे हैं। वहीं चार का निर्माण जमीन विवाद के चलते पूरा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवों को चेतावनी दी कि तय समय में काम पूरा नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही करने वालों के खिलाफ लिखित कार्रवाई होगी। बैठक में एडीओ पंचायत कमलेश कुमार सिंह, दुर्गेश सिंह, हवलदार यादव समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद