फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तय शुल्क से ज्यादा की दी जा रही थी पर्ची, जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बनारस स्टेशन पर पार्किंग में अधिक शुल्क लेने की शिकायतों पर बृहस्पतिवार को सहायक वाणिज्य प्रबंधक-1 पुष्कर सिंह रावत ने जांच की। स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर दो पहिया वाहनों की पार्किंग की जांच में उन्होंने गड़बड़ी पकड़ी। पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारी ने वाणिज्य प्रबंधक को प्रथम छह घंटे की न्यूनतम शुल्क पूछने पर 15 रुपये बताया। जो कि निर्धारित दर से पांच रुपये ज्यादा थी। इस पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक-1 ने पार्किंग शुल्क वसूल रहे कर्मी से स्लिप लेकर जांच की। पता चला कि अधिक शुल्क वाली पर्ची ग्राहकों को दी जा रही थी। इस दौरान उन्होंने अधिक दर अंकित पार्किंग स्लिप संख्या-21291 जब्त की। जबकि पार्किंग ठेके के अनुबंध के अनुसार प्रथम 6 घंटे की न्यूनतम दर 10 रुपये है। अधिक पार्किंग शुल्क वसूलने और अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने के आरोपी पर पांच हजार का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

बनारस स्टेशन पर दोपहिया पार्किंग शुल्क
घंटे वाहन शुल्क
6 साइकिल 5
6 मोटरसाइकिल 10
7 से 12 साइकिल 10
7-12 मोटरसाइकिल 15
13 से 24 साइकिल 15
13-24 मोटरसाइकिल 20
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें