मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र अनिवार्य है। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग की ओर से उद्यमिता विकास कार्यक्रम के रूप में ऑनलाइन प्रशिक्षण कराया जाता है। जिसकी कुल अवधि 5 दिन है। इसमें कई मॉड्यूल और मूल्यांकन प्रक्रियाएं शामिल हैं। इसे सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद आवेदकों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया जाता है। प्रशिक्षण के लिए निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा करना होता है। उद्योग अधिकारियों के अनुसार 17 मार्च तक प्रशिक्षण पूरा कर प्रमाण पत्र की एक प्रति कार्यालय, जिला उद्योग प्रोत्साहन व उद्यमिता विकास केंद्र वाराणसी में जमा करनी हैं।