पहली ओपन स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता कानपुर में 3-4 जून को खेली जाएगी। इसमें खेलने के लिए वाराणसी के खिलाड़ियों ने तैयारी शुरू कर दी है। वाराणसी स्केटिंग एसोसिएशन के सचिव मो. इसरार ने बताया कि प्रतियोगिता में खेलने के लिए बरेका, बीएचयू के ब्रोचा मैदान में खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। खिलाड़ी दो जून को प्रतियोगिता के लिए कानपुर रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को तेजी ओर कर्व पर स्पीड के साथ सामंज्य का अभ्यास कराया जा रहा है। संवाद