काशी विद्यापीठ में छह छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट बिरला ग्रुप में हुआ। ये सभी छात्रों का विविंग सुपरवाइजर पद पर 2.5 लाख पैकेज पर हुआ है। प्लेसमेंट सेल की समन्वयक प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल ने बताया कि साक्षात्कार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय के 50 प्रतिभागी विद्यार्थियों में से 15 विद्यार्थियों को संस्था की ओर से शॉर्टलिस्ट किया गया था। इनमें से छह विद्यार्थियों को नौकरी मिल गई।