काशी विद्यापीठ अंग्रेजी विभाग के छह विद्यार्थियों ने रूस की मिनिन यूनिवर्सिटी में युवा शोधकर्ताओं के वैज्ञानिक और व्यावहारिक सम्मेलन में प्रतिभाग कर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया। विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज धनकड़ ने बताया कि कि सम्मेलन में रूसी भाषा में डिप्लोमा और एडवांस डिप्लोमा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें अनुराग यादव ने लखनऊ के इतिहास, प्रियंशी मिश्रा ने प्राचीन नालंदा विवि के गौरवशाली इतिहास और उसके विनाश से जुड़ी ऐतिहासिक स्मृतियों को प्रस्तुत किया। साथ ही अमन यादव ने द इंटरनल फ्लेम ऑफ मणिकर्णिका इन द सिटी ऑफ वाराणसी और सुंदरी मौर्य ने राम- कल, आज, हमेशा : एक भारतीय के दिल में बसी एक तस्वीर विषय पर अपनी बात रखी। निशार अहमद ने बौद्ध धर्म की शिक्षाओं और परंपराओं का इतिहास विषयक और आकाश यादव ने मुगल इतिहास और ऐतिहासिक स्मृतियों के स्रोत के रूप में बाबरनामा और अकबरनामा का तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत किया।