फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: राणा सांगा ट्रॉफी में काशी के छह खिलाड़ी चमके

विज्ञापन
विज्ञापन
राणा सांगा ट्रॉफी नेशनल ओपन जूनियर यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में आशा बॉक्सिंग अकादमी के छह खिलाड़ियों ने पदक जीते। इसमें शिवम यादव ने स्वर्ण जबकि अन्य पांच ने कांस्य पदक जीता। यह प्रतियोगिता राजस्थान एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन और उदयपुर एमेच्योर बॉक्सिंग संगठन की ओर से 20 से 24 जनवरी तक उदयपुर में हुई। इसमें 57 किलाे भार वर्ग में शिवम यादव ने स्वर्ण, 60 किलो में आर्यन शर्मा ने कांस्य, 46 किलो में कृष्ण गुप्ता ने कांस्य, 54 किलो में रजत गुप्ता ने कांस्य और 57 किलो भार वर्ग में प्रणव दुबे ने कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रभात झा, वीरेंद्र सिंह, संजय तिवारी, कोच गोपाल बहादुर शाही, डॉ. संजय सिंह गौतम ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें