फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बंदरों ने छह लोगों को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरईगांव। ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में बृहस्पतिवार को बंदरों के काटने से छह लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। प्रधान सोनी सिंह ने बताया कि गांव के कल्लू गुप्ता, वंशिका गुप्ता, इंद्रू देवी, शबनम सिंह, गौरी राजभर अपने दरवाजे पर थे। इसी बीच मकान के ऊपर से गुजर रहे बंदरों ने उन पर हमला बोल दिया। सभी को चिरईगांव पीएचसी पर लाया गया, वहां उन लोगों को एंटी रेबीज की वैक्सीन लगाई गई। पीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज वर्मा ने बताया कि सभी की हालत सामान्य है। ग्रामीणों ने बताया कि कहीं से पकड़ कर बंदरों को ब्लॉक के पास छोड़ दिया गया है। सही जगह नहीं मिलने से इन दिनों पीएचसी व ब्लॉक कार्यालय के छतों के अलावा अगल बगल के दर्जन भर गांवों में घूमकर छतों पर डेरा डाल दिया है। ग्रामीणों ने दहशत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें