जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम हो रही है। बृहस्पतिवार को 4981 सैंपलों की रिपोर्ट में छह नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि नौ लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया। सूजाबाद पड़ाव, पांडेयपुर, बिरदोपुर, जखनी, मानसनगर दुर्गाकुंड में नए मरीज हैं। वहीं, 60 वर्षीय एक पुरुष का कोई रिकॉर्ड नहीं मिल पा रहा है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ सकती है। बृहस्पतिवार को होम आइसोलेशन में सात मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया जबकि दो को अस्पताल से छुट्टी मिली। अब कुल 82,209 संक्रमित मरीजों में 81,295 डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 773 की मौत के बाद 141 एक्टिव मरीज हैं। जिले में 5 साल तक के 161 बच्चे, 6 से 12 साल तक के 209 और 13 से 18 साल तक के 180 बच्चों की आरटीपीसीआर जांच की गई। बुधवार को हुई जांच में 13 से 18 आयु वर्ग में एक बच्चा संक्रमित मिला है।