नगर निगम और जलकल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छह कर्मचारियों को मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने प्रशस्ति पत्र दिया। सोमवार को स्मार्ट सिटी में आयोजित कार्यक्रम में मेयर और नगर आयुक्त ने नगर निगम के तीन और जलकल के तीन कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने जलकल के कर निरीक्षक गौरव कुमार सिंह, सुनील कुमार यादव और धीरज पांडेय को प्रशस्ति पत्र दिया गया। वहीं, नगर निगम के भेलूपुर जोन के मोहर्रिर रामलाल पाल, वरुणा पार के राजस्व निरीक्षक सत्येंद्र कुमार विश्वकर्मा और दशाश्वमेध जोन के मोहर्रिर संदीप मिश्रा को प्रशस्ति पत्र दिया गया। मेयर ने कहा कि जो लोग काम में लापरवाही बरत रहे हैं उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।