फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ननद के नाम से भाभी ने लिया ढ़ाई लाख का लोन, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर। नवलपुर की वंदना के नाम पर फर्जीवाड़ा कर उसकी मौसी की बड़ी बहू राधिका ने ढाई लाख रुपये का लोन ले लिया। वंदना की तहरीर पर राधिका के खिलाफ शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। वंदना ने बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और उनका इलाज पांडेयपुर स्थित मानसिक चिकित्सालय में चल रहा है। उन्हें देखने के लिए उनकी सगी मौसी की बड़ी बहू सिकरौल की रहने वाली राधिका घर आती-जाती थी। राधिका ने बहला-फुसलाकर उनका आधार कार्ड ले लिया। इसके बाद उन्हें बताए बिना ही उनके नाम पर आधार कार्ड से कई समूह से लगभग ढाई लाख का लोन ले लिया। साथ ही राधिका के बैंक खाते से संबंधित सभी कागजात और डेबिट कार्ड भी कब्जे में ले ली। कुछ दिन बाद समूह के लोग किस्त मांगने उनके घर आए तो लोन के बारे में पता चला। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें