कोन ब्लाॅक क्षेत्र के मनौवा गांव निवासी सतानंद मौर्य ने मंगलवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्रक देकर खुद को जिंदा साबित करने व अपनी पुश्तैनी जमीन अपने नाम करवाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी से गुहार लगाई है। सतानंद मौर्य आरोप है कि वह जिंदा है। क्षेत्रीय लेखपाल के मिली भगत से राजस्व अभिलेखों में उसे मृत दिखाकर फर्जी ढंग से जमीन दूसरे के नाम से कर दी गई है। जानकारी तब हुई जब उसने खतौनी निकाली तो उसमें उसे मृतक दिखाया गया है। खुद को जिंदा साबित करने के लिए वह कई दिनों तक तहसील और कचहरी का चक्कर लगा रहा है। लेकिन तहसील में बैठे कानून गो से लेकर लेखपाल तक सुन नहीं रहे। पीड़ित ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अपने को जीवित साबित कर पुश्तैनी जमीन अपने नाम कराने की गुहार लगाई है।