फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashi Vishwanath Dham: बाबा विश्वनाथ को अर्पित हुआ 25 किलो चांदी का पलंग, 1008 कलश से किया गया जलाभिषेक

Mon, 25 Jul 2022 05:11 PM IST
किरन रौतेला अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

नंदवनम में चल रहे तीन दिवसीय रुद्र महायज्ञ का समापन श्री काशी विश्वनाथ के जलाभिषेक के साथ हुआ। काशी विश्वनाथ को चांदी का पलंग अर्पित किया गया । 
विज्ञापन
25 किलो चांदी से बना पलंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वसुधैव कुटुंबकम की भावना और विश्व कल्याण की कामना के साथ नंदवनम में चल रहे तीन दिवसीय रुद्र महायज्ञ का समापन श्री काशी विश्वनाथ के जलाभिषेक के साथ हुआ। देश की पवित्र नदियों का जल लेकर ऊं नम: शिवाय का जप करते हुए श्रद्धालु श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे।

विज्ञापन


श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर सोसाइटी के सदस्यों ने रजत शैय्या को अर्पित किया और पवित्र एवं यज्ञ से अभिमंत्रित 1008 कलश जल से बाबा श्री काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना की। तीन दिवसीय महारुद्र यज्ञ के दौरान एक लाख आठ आहुतियां हवन कुंड में अर्पित की गईं।

महायज्ञ के समापन के बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक जलाभिषेक यात्रा निकाली गई। रविवार को श्री काशी नाटकोट्टई नगर क्षेतरम मैंनेजिंग सोसाइटी के संयोजन में सिगरा स्थित शिक्रा अन्ना मलईयार नंदवनम परिसर में चल रहे महायज्ञ के अंतिम दिन सुबह से ही यज्ञ आरंभ हो गया। तीन बजे नंदवनम से 1008 कलश का जल लेकर श्रद्धालु विश्वनाथ मंदिर रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें