बरेका बास्केबॉल एकेडमी ओर से चार दिवसीय आमंत्रण अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए सिगरा स्टेडियम की अंतिम रूप से चयनित टीम बुधवार को घोषित कर दी गई। सिगरा स्टेडियम के बास्केटबॉल कोच आशीष दूबे ने बताया कि चार दिवसीय प्रतियोगिता 7 से 10 मई तक खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता में खेलने के लिए स्टेडियम में शिविर भी लगाया था।