वाराणसी। सिगरा में घर के बाहर खेलते लापता दो मासूम बच्चों को सिगरा पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज होने के दो घंटे में ही ढूंढ़ निकाला। सिगरा थाने पर दोनों बच्चों को पुलिस ने परिजनों को सौंपा। सिगरा इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि चार और पांच साल के दोनों बालक घर के बाहर खेलते हुए दूसरी ओर गली में चले गए। सीसी कैमरे खंगाले गए और दोनों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया। ब्यूरो