फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गिर रहे स्मार्ट सिटी के नाम पर लगाए गए साइन बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए गोदौलिया से दशाश्वमेध के बीच एकरूपता लाने के लिए दुकानों के आगे साइन बोर्ड लगवाए गए। इन दिनों ये बोर्ड भरभरा कर गिर रहे हैं। जिससे न केवल देशी बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी खतरा है। समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो बड़ी दुर्घटना हाे सकती है।
विज्ञापन

बीते दस दिनों के भीतर यहां दस से अधिक बोर्ड गिर चुके हैं। कई और बोर्ड लटके हुए हैं। जो कभी भी गिर सकते हैं। दशाश्वमेध व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश तुलस्यान ने वीडीए सचिव से मांग की है कि स्मार्ट सिटी की ओर से जो बोर्ड लगाए गए हैं। वे कमजोर हैं। यदि व्यापारियों को अनुमति दी जाए तो वीडीए की ओर से निर्धारित डिजाइन के आधार पर पर वे लोग खुद बोर्ड लगाने के लिए तैयार हैं।
वीडीए के सचिव डॉ. सुनील वर्मा ने कहा कि बोर्ड के स्क्रू ढीले थे। जिन्हें कसवाया जा रहा है। ठेकेदार को हिदायत दी गई कि पूरे बोर्ड चेक कर जहां कहीं भी दिक्कत है उसे ठीक कर लें। दुकानें आड़ा तिरछा होने के कारण यह समस्या आई है। सभी बोर्ड को दुरुस्त कराएंगे। व्यापारियों से वार्ता कर उनकी हर समस्या का समाधान होगा। स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. डी वासुदेवन ने बताया कि यह बोर्ड वीडीए की ओर से लगाया गया था। गोदौलिया के पास दो पहिया वाहन पार्किंग का काम स्मार्ट सिटी ने कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें