चौबेपुर में सिद्धदात्री मां शीलता मंदिर में किया गया श्रृंगार । संवाद
सिद्धिदात्री मां शीतला माता मंदिर (स्टेशन रोड) पर वार्षिकोत्सव पर रविवार शृंगार हुआ। भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। पांच वैदिक ब्राह्मणों ने माता का सुगंधित फूलों से शृंगार कर विविध नैवेद्य चढ़ाएं। हवन-पूजन किया। मंदिर में आकर्षक सजावट की गई थी। भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शृंगार में बंगाली बाबू सेठ, मेवालाल सेठ, सेचू सेठ, जोगेंद्र वर्मा, अमित सेठ, राकेश, प्रदीप, पंकज आदि का सहयोग रहा।