साइबेरियन पक्षियों ने इन दिनों उत्तर प्रदेश के वाराणसी में डेरा डाल रखा है। वाराणसी घूमने आए लोग इन पक्षियों को देखकर खुश हैं। मुंबई से आईं एक महिला ने कहा कि इन पक्षियों से घाट की खूबसूरती और बढ़ गई है। इनको देखकर और इन्हें दाना खिलाकर हम लोगों को बहुत अच्छा लगा।