फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: श्यामा हैंडबॉल एकेडमी ने लालपुर की टीम को आठ गोल से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलास्तरीय सत्यभामा पांडेय स्मृति हैंडबॉल प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हुई। दो दिवसीय प्रतियोगिता लोहता स्थित वाराणसी पब्लिक स्कूल में एसएन पांडेय खेल संस्थान ट्रस्ट की ओर से खेली गई। फाइनल में श्यामा हैंडबॉल एकेडमी ने लालपुर स्टेडियम की टीम को 28-20 के स्कोर से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। श्यामा हैंडबॉल अकादमी की ओर से ऋतिक सरोज ने सर्वाधिक 12 गोल किए। एस पब्लिक स्कूल और डालिम्स रोहनिया को संयुक्त से तीसरा स्थान मिला। विजेता टीम को 5100 रुपये और उपविजेता टीम को 2100 रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। इससे पूर्व सेमीफाइनल में बड़ा लालपुर स्टेडियम ने एसएस पब्लिक स्कूल को और दूसरे सेमीफाइनल में श्यामा हैंडबॉल अकादमी ने डलिम्स रोहनिया को हराया। समापन समारोह में उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के कार्यकारी सचिव अमित पांडे (किसन) और वाराणसी पब्लिक स्कूल केराकतपुर लोहता की प्रधानाचार्या खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें