फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरिया...

विज्ञापन
विज्ञापन
। श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरिया, ऐसी रंग दे, के रंग नहीं छुटे। धोभिया धोये चाहे सारी उमरिया... मां दुर्गा के दरबार में भजन सम्राट अनूप जलोटा की आवाज में जब भजन की स्वरलहरियां तरंगित हुईं तो श्रोताओं में भी भाव गंगा प्रवाहित हो उठी। इससे पहले उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम में हाजिरी लगाई। कलाकारों ने मंदिर से बाहर आने पर अंगवस्त्रम व मोमेंटो देकर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

शनिवार को अनूप जलोटा ने मां दुर्गा के चरणों में प्रणाम करके शुरुआत करते हुए कहा कि काशी के इस पवित्र स्थल पर भजन प्रस्तुत करना अपने आप में गौरव की बात है। उन्होंने ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन...की तान छेड़ी तो श्रोताओं ने भी सुर से सुर मिलाया। शाम को गीतकार कन्हैया दुबे केडी के संयोजन व संचालन में गायन वादन नृत्य से कलाकारों ने हाजिरी लगाई। डॉ. संदीप केवल साथी कलाकारों ने रागपुरिया धनश्री के साथ भजन माला मां के चरणों में अर्पित की। तबले पर डॉ. संदीप केवले ने बंसी पर शनिश गावली और सितार पर आनंद मिश्र ने सहयोग किया। इसके बाद पं. रवि शंकर मिश्रा और डॉ. ममता टंडन ने कथक नृत्य श्री गणेश जी की स्तुति करते हुए वक्रतुंड महाकाय..., देवी स्तुति जय जय भवानी दुर्गा रानी घंटा घन घन बाजे... के साथ पारंपरिक कथक तोड़ा टुकड़ा प्रस्तुत किया। तबले पर पं. भोला मिश्रा, प्रीतम मिश्रा, गायन व हारमोनियम पर सागर, सितार पर ध्रुव मिश्रा, सारंगी पर अनिल ने सहयोग किया। लखनऊ के दीपक त्रिपाठी ने दुर्गाकुंड माई के प्यारी राजधानी लागे... शैलबाला ने किसने सजाया है तुझको मैया... सुनाकर हाजिरी लगाई।
मयरिया कवने करनवा भुलैलू...
जौनपुर के रविंद्र सिंह ज्योति ने मयरिया कवने करनवा भुलैलू..., कैसे अंगूरी पर सबकर हिसाब रखेलू ...,कुमार विनीत ने मैया हई वैद्य इनकर नाम ह दवाई... सुनाया। राजेश तिवारी ने बड़ा निक लागेला माई दरबार..., गीतांजलि मौर्य, पूजा मोदनवाल, सहित अन्य कलाकारों ने देर रात्रि तक हाजिरी लगाई। दुर्गाकुंड स्थित कुष्मांडा दुर्गा देवी मंदिर में मां दुर्गा के शृंगार संगीत महोत्सव की पांचवी निशा में माता का भव्य शृंगार हुआ। पं. कौशल पति द्विवेदी ने मां दुर्गा को पंचामृत स्नान कराकर वैदिक विधि से पूजन करते हुए विभिन्न प्रकार के नूतन वस्त्र आभूषणों, फूल-फल से शृंगार किया। शंख, घंटा घड़ियाल के बीच आरती महंत पं. आनंद गोपाल द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें