अग्रसेन सेवा संस्थान महिला समिति द्वारा आयोजित तीजोत्सव में शामिल महिलाएं। स्रोत स्वयं
अग्रसेन सेवा संस्थान और अग्रसेन सेवा संस्थान महिला समिति ने संयुक्त रूप से तीज तरंग-अपनों के संग तीज महोत्सव का आयोजन सोमवार को सारनाथ स्थित एक लॉन में किया। इसमें संस्था के 23 संस्थापक सदस्यों और पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल ने तीज पर्व के सांस्कृतिक महत्व के बारे में बताया। बनारस घराने के पं. अनूप मिश्रा ने कजरी और ठुमरी की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। नवगठित अग्रसेन सेवा संस्थान महिला समिति का भी परिचय कराया गया। श्वेता अग्रवाल को अध्यक्ष और निधि अग्रवाल को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। महोत्सव में तीज क्वीन प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रही। इसमें सुरभि अग्रवाल ने तीज क्वीन का खिताब जीता। बिंकल शुक्ला और वंदना सिंह निर्णायक रहीं। इसके अलावा, तीज कपल और हेरिटेज क्वीन प्रतियोगिताएं भी हुईं। मनोरंजक खेल, प्रश्नोत्तरी और नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोहा।