श्री नारायण खेमका का स्वागत करती सीए सुदेशना बसु.
आरोग्य भारती काशी प्रांत एवं एनीमोटेल केयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को कबीरनगर कॉलोनी में स्वास्थ्य भूषण सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं समाजसेवी श्रीनारायण खेमका (88) को स्वास्थ्य भूषण सम्मान मिला। उन्होंने 88 वर्ष की आयु में एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत और कांस्य पदक जीता था। मुख्य अतिथि वाराणसी दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने वरिष्ठ नागरिकों के सामाजिक योगदान की सराहना की। आरोग्य भारती काशी प्रांत के अध्यक्ष डॉ. इंद्रनील बसु, सीए सुदेशना बसु ने विचार रखे। इस दौरान डॉ. उमेश शर्मा, डॉ. आरएन बनर्जी और अजीत कुमार को भी उनके सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया। धन्यवाद ज्ञापन सीए बृजेश जायसवाल, मंच संचालन डॉ. मनीष त्रिपाठी ने किया।