माहेश्वरी महिला संगठन की ओर से आध्यात्मिक समागम 24 से 31 दिसंबर तक चलेगा।महमूरगंज स्थित माहेश्वरी भवन में आठ दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा होगी। संयोजिका इंदू चांडक ने बताया कि कथा मर्मज्ञ मनीषी व श्रीश्याम मंदिर के प्रधान अर्चक पं. श्री संजय शास्त्री कथामृत की वर्षा करेंगे। बुधवार को सुबह 11 बजे से कलशयात्रा श्रीराम जानकी मंदिर महमूरगंज से माहेश्वरी भवन तक निकाली जाएगी। कथा प्रतिदिन अपराह्न 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। 26, 27, 28 व 29 दिसंबर को श्याम प्रभु की लीलाओं पर मनोहारी झांकी सजाई जाएगी। मुख्य यजमान श्यामसुन्दर कचोलिया, रामावतार सारडा, कौशल्या देवी सोनी, जेठमल चांडक होंगे।