वाराणसी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी चार सितंबर को है। इसको लेकर मंदिरों व आयोजन संस्थाओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हरे कृष्ण हरे राम संकीर्तन सोसाइटी की ओर से तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव तीन सितंबर से शुरू होगा। सोसाइटी के अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद दास ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव तीन से पांच सितंबर तक मनाया जाएगा। इस बार उत्सव को देशभक्ति से जोड़कर जन-जन में देशप्रेम जागृत करने का प्रयास किया जाएगा। पहले दिन तीन सितंबर को शोभायात्रा में भारत माता के स्वरूप के साथ स्कूली बच्चे तिरंगा लेकर चलेंगे। चार और पांच सितंबर को श्रीकृष्ण उत्सव मनाया जाएगा। चार सितंबर को श्री लड्डू गोपाल का पंचामृत से महाभिषेक होगा। हरिनाम जप, तुलसी पूजा, गौर आरती, नृसिंह वंदना, भजन संध्या और महाभिषेक के साथ ब्रह्मा संहिता का पाठ होगा। संवाद