शहर सिधारी स्थित इच्छापूर्ति श्री गौरी शंकर मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दही हांडी प
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सिधारी स्थित इच्छापूर्ति श्री गौरीशंकर मंदिर के परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दही-हाड़ी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन श्री गौरी शंकर मंदिर ट्रस्ट की तरफ से आयोजित किया गया। इसमें नगर क्षेत्र की कई युवा गोविंदाओं की टोली शामिल रही। हर टोली के युवा गोविंदा दही-हांडी को तोडने का प्रयास करते रहे, लेकिन असफल रहे। अंत में ढोल-तासे के साथ सिधारी हर्षवर्धन सिंह युवा गोविंदाओं की टोली ने निर्धारित समय में ही दही-हांडी को फोड़ कर विजय प्राप्त किया। विजयी टोली को पुच्चा सिंह रेड़ा और कुसुम लता सिंह ने छह हजार एक रुपये के पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रिचा सिंह, प्रकृति सिंह, पुन्नू सिंह, उषा पांडेय, मनोज अस्थाना, बब्बन यादव, नायक, चंद्रदेव, रामसुधार, संजय पांडेय, रामराज, भरत गोंड सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।