श्री अग्रसेन जयंती के अवसर पर श्री काशी अग्रवाल समाज की ओर से शुक्रवार को सोराकुवां स्थित श्री
- फोटो : Archive
श्री काशी अग्रवाल समाज ने शुक्रवार को अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित कर श्री अग्रसेन शिशु विहार के लगभग 600 बच्चों को उपहार और पाठ्य सामग्री वितरित की। बच्चों को टॉफी, पेन, पेंसिल और स्केच पेन प्रदान किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल, प्रधानमंत्री डॉ. रचना अग्रवाल, मंत्री राज किशोर चंद्र अग्रवाल और मुख्य संयोजक प्रद्युम्न अग्रवाल ने सामग्री बांटी। इस अवसर पर बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने और उनमें नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने पर जोर दिया गया। उन्हें प्रतिदिन सुबह अखबार पढ़ने और पुस्तकों के अध्ययन के लिए प्रेरित किया गया। संतोष अग्रवाल ने कहा कि बचपन से पढ़ने की प्रवृत्ति बच्चों का ज्ञानवर्धन करती है। प्रधानाचार्या संगीता सेठ, बृजकमल दास अग्रवाल, श्याम कृष्ण अग्रवाल, अजय कृष्ण अग्रवाल, सलिल अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, आमोद अग्रवाल और बजरंग अग्रवाल आदि मौजूद रहे।