फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पांच किमी प्लॉगिंग रेस में श्रेया ने जीता ग्रीन चैंपियन अवॉर्ड

विज्ञापन
विकास इंटर कॉलेज में आयोजित प्लॉगिंग रेस में प्रतिभाग करने वाले बच्चे। संवाद
विज्ञापन
जिला हैंडबॉल संघ और ओलंपिक संघ की ओर से शनिवार सुबह पहली बार पर्यावरण और खेल जागरूकता से संबंधित पांच किमी की प्लॉगिंग दौड़ कराई गई। इसमें छह खेलों के 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए श्रेया सिंह ने सर्वाधिक चार किलो कचरा एकत्र कर ग्रीन चैंपियन अवॉर्ड अपने नाम किया। इस दौड़ में अलग-अलग वर्गों के खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था। दौड़ लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम से परमानंदपुर मिनी स्टेडियम तक खिलाड़ियों ने दौड़ लगाई। इसके बाद आकृति प्रजापति ने 3 किलो 800 ग्राम कचरा एकत्र कर दूसरा और दिव्या पटेल ने 3 किलो 500 ग्राम कचरा उठाकर तीसरे स्थान पर रही। इस रेस में हॉकी, हैंडबॉल, रग्बी, टेबल टेनिस, जूडो और एथलेटिक्स के 400 बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें