वाराणसी। सिद्धगिरीबाग में मोल्डिंग गिरने से हुई युवक की मौत के मामले में वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने जोनल अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वीडीए उपाध्यक्ष ने सभी जोनल अधिकारियों, अवर अभियंताओं को नगर क्षेत्र में संचालित, निर्माणाधीन होटल, मॉल, अन्य कॉमर्शियल बिल्डिंगों का स्थलीय निरीक्षण करने को कहा। साथ ही उनकी मानचित्र स्वीकृति एवं स्वीकृत मानचित्र के सापेक्ष सही निर्माण की जांच प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने पर जाेर दिया। निर्माणकर्ता अभिषेक अरोरा ने सिद्धगिरीबाग, औरंगाबाद मार्ग बेसमेंट, भूतल सहित 2 तलों के कार्यालय का नक्शा पास कराया था। इसका उल्लंघन कर तीन तल के भवन का निमार्ण कर ऊपरी भाग में टिनशेड लगाया गया। भवन में बाहरी सुंदरीकरण का कार्य करने के संबंध में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई। ब्यूरो