फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली चली दो लेकिन खोखे मिले चार

विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के पिपरा गांव में युवक द्वारा युवती को गोली मारने से हुई मौत के बाद रोती बिलख? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के पिपरा माफी ढाले पर प्र्र्रेमिका की गोली मार हत्या करने और प्रेमी के खुद को गोली मार कर खुदकुशी की घटना कई सवाल खड़े कर रही है। घटनास्थल पर गोली दो ही चली लेकिन खोखे चार बरामद हुए। सवाल उठता है कि दो गोलियां कहां चली गईं। कहीं ऐसा तो नहीं प्रेमिका को एक गोली के बजाय और भी गोली लगी हो, लेकिन मौके पर एक ही गोली दिख रही थी। इसके साथ ही प्रेमी के माथे पर गोली लगी है। आम तौर पर सुसाइड करने वाले कनपटी या ठुड्डी आदि पर गोली मारता है। माथे पर गोली मारना भी सवाल खड़े कर रहा है। यह सवाल पुलिस को भी खटक रहे हैं। हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस कई बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। मौके पर एएसपी संजय कुमार, सीओ सिटी भूषण वर्मा, कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा, दुबहर एसओ राजकुमार सिंह व फॉरेंसिक की टीम पहुंची। उधर, रवीना खातून की मौत के बाद से छोटी बहन रूबी सदमे में है। कभी वह होश में आ रही तो कभी बेहोश हा जा रही है। उसे विश्वास ही नहीं हो रहा है कि उसकी बहन की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि दोनों बहनें साथ-साथ रहती थीं। रवीना बीएड की तैयारी कर रही थी। रवीना खातून पांच भाई-बहन थे। इसमें दो भाई व एक बहन की शादी हो चुकी है। रवीना व रूबी की शादी होनी बाकी थी। एएसपी संजय कुमार ने बताया कि प्रेमी का प्रेमिका के घर आना-जाना रहता था, परिजनों को पता चला तो अंकुश लगाने का प्रयास किया। परिजनों ने रवीना की शादी कहीं और तय कर दी थी। इससे प्रेमी आजम बौखला गया था और वह उसकी शादी कहीं और नहीं होने देना चाहता था। चर्चा है कि इसी के चलते उसने रवीना की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें