वाणिज्य संकाय में शिक्षकों की कमी शीघ्र ही होेने वाली नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पाठ्यक्रम को सुदृढ़ करने में विशेष रूप से युवा शिक्षकों की भागीदारी भी तय की जाएगी। यह कहना है काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन का। वह शनिवार को वाणिज्य संकाय के शिक्षकों से संवाद कर रहे थे।
तीन घंटे तक चले संवाद में कुलपति ने संकाय की शिक्षण, शोध एवं प्लेसमेंट की गुणवत्ता को बढ़ाकर इसके पाठ्यक्रम को और उन्नत करने की बात कही। उन्होंने फरवरी 2017 में नियुक्त सहायक प्राध्यापकों को रिसर्च स्कॉलर आवंटित करके शोध की गुणवत्ता को उत्कृष्ठता प्रदान करने और अस्थायी रूप से प्लेसमेंट ऑफिसर नियुक्त करने को कहा। उन्होंने बाहर से विशेषज्ञों को बुलाकर कार्यशाला आयोजित करने को कहा। कुलपति ने कहा कि शिक्षकों, कर्मचारियों एवं रिसर्च स्कालर्स की बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी लगाई जाए। संकाय के विद्यार्थियों की 70 प्रतिशत उपस्थिति का नियम का सख्ती से पालन हो। अच्छा शिक्षण कार्य करने वाले जो शोध छात्र जेआरफ को सम्मानित करें।
कुलपति प्रो. जैन ने कहा कि वाणिज्य संकाय के गुर्टू हॉस्टल का विस्तार किया जाएगा। इस अवसर पर प्रो. वी.के सिंह को क्लास मॉनीटरिंग कमेटी का चेयरमैन बनाने की घोषणा की। इसके पूर्व कुलपति ने संकाय के ग्रन्थालय, कम्प्यूटर कक्ष व्याख्यान कक्ष आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रो. प्रियंका गीते, प्रो. जीसीआर जायसवाल आदि मौजूद रहे।